भागलपुर, मार्च 30 -- एएआई ने जिला स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी नामित करने किया अनुरोध अध्ययन के समय एसडीओ, डीसीएलआर, डीएलएओ व कई अधिकारी रहेंगेभागलपुर, मुख्य संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), नई दिल्ली ने मोतिहारी, छपरा एवं भागलपुर हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन के संबंध में जिला स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी नामित करने हेतु अनुरोध किया है। इस संबंध में समन्वय के लिए नोडल पदाधिकारी का नाम, पदनाम, दूरभाष संख्या, ई-मेल से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई है। प्राधिकरण के पत्र के आलोक में वायुयान संगठन निदेशालय के सचिव ने तीनों जिले के डीएम को पत्र भेजा है। प्राधिकरण ने कहा कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को भी पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन के लिए टीम के सा...