भागलपुर : 31 मई तक कक्षा एक में नामांकन होगा
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सरकारी स्कूलों में एक से 31 अप्रैल तक चले नामांकन अभियान की मियाद 31 मई तक बढ़ाई गई है। अब तक जिले में 29,841 बच्चों का कक्षा एक में नामांकन हुआ है, जबकि पिछले साल यह संख्या 38 हजार थी। नामांकन की धीमी गति से नाराज शिक्षा विभाग ने यह अधिसूचना जारी की है। बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षकों को गृहवार सर्वेक्षण करने को कहा गया है। डीईओ को निर्देश दिया गया कि जिलास्तर पर विद्यालयवार नामांकन की समीक्षा करें। साथ ही, जिन विद्यालयों में वर्ष 2025-26 की तुलना में कम नामांकन हुआ हो, उन विद्यालयों पर कारण पृच्छा करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- कक्षा एक में नामांकन की गति धीमी, शिक्षक करेंगे गृहवार सर्वेक्षण यह भी पढ़ें- छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन अभियान 31 तक
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.