भागलपुर, जुलाई 9 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। जिला भू-अर्जन कार्यालय 15 जुलाई तक रविवार को भी खुला रहेगा। इतना ही नहीं यदि इस बीच कोई सरकार द्वारा अवकाश घोषित है, तो उस दिन भी कर्मियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। दरअसल, अभी विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कहलगांव की ओरियप पंचायत के अंतीचक और मलकपुर गांव की 205 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जानी है। जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए समाहर्ता अलंकृता पांडेय ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा है। इसलिए चिह्नित भूखंडों के तमाम रैयतों को घोषित मुआवजे की राशि का भुगतान जल्द कराने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...