भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) भागलपुर से 11 मार्च को पर्यटन ट्रेन चलाएगी। नौ दिनों का यात्रा होगा। इस दौरान यात्रियों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारिका और अक्षरधाम मंदिर का दर्शन कराएगा। यात्रा आठ रातें व नौ दिनों का होगा। ट्रेन भागलपुर से जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू होकर ट्रेन चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...