भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। होली के मौके पर सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भागलपुर पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार पुलिस केंद्र भागलपुर में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर रही है। त्योहार को देखते हुए भागलपुर पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर अभ्यास कर रही है। एसएसपी ने सभी थानेदार को त्योहार के दिन गश्ती पर रहने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...