भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : बायपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर आकाशवाणी गेट के समीप सेंट टेरेसा स्कूल की मैजिक गाड़ी को तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने ठोक दिया। गाड़ी में स्कूल के छात्र-छात्राएं बैठी थीं। स्कॉर्पियों के धक्के से मैजिक गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं गाड़ी पर बैठे स्कूल के छात्र-छात्रा को हल्की चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थीं कि स्कॉर्पियो पास खड़े ट्रक में जा घुसी। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बायपास थाने की पुलिस ने घायल चालक को निकालकर इलाज के लिए अलीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी वहीं, गाड़ी में फंस...