भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। सोमवार की रात में कड़ाके की ठंड पड़ी। बीते 24 घंटे में रात का पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तो वही मंगलवार की सुबह में कोहरा छाया रहा। सुबह करीब नौ बजे से धूप खिली तो चढ़ते दिन के साथ धूप का रंग गाढ़ा होता गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि न्यूनतम तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...