भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि... केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा शनिवार को भी जारी रही। आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी केंद्र पर परीक्षा एक पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चली। छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। सोमवार को साइंस विषय की परीक्षा होगी। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन हो रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत यह व्यवस्था सीबीएसई के माध्यम से लागू की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने अंक में सुधार का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- पहले दिन मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा हुई कम से कम एक और अधिकतम तीन विषय की परीक्षा दे रहे हैं। वहीं कंपार्टमेंट कैट...