भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर। सावन की पहली सोमवारी के दौरान जिले में स्थित शिवालयों में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके में स्थित प्रमुख शिवालय की सूची तैयार की गई है। वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सादे लिबास में भी पुलिस वाले वहां मौजूद रहेंगे। सोमवार को जलाभिषेक के दौरान भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। शिवालयों में लगे सीसीटीवी पर भी नजर रखी जाएगी। बूढ़ानाथ, भूतनाथ और शिवशक्ति शिवालयों के पास जाम न लगे इसको लेकर भी निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: सावन: शिव मंदिरों पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसी कैमरे से निगरानी एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी बिंदुओं पर अधीनस्थ पदाधिकार...