भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर : साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी भागलपुर। शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के लिए एसपी सिटी पुलिसलाइन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया गया। एसपी सिटी ने इस दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों और जवानों को अनुशासन, कर्तव्य निर्वहन सहित अन्य बिंदुओं पर जरूरी निर्देश दिया। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पुलिसलाइन में परेड को अनिवार्य करने और उसका नियमित रूप से निरीक्षण का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...