भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर। पुलिसलाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य निर्वहन में तत्परता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया गया। परेड में शामिल होने के लिए काफी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...