भागलपुर : सर्वर डाउन रहने से मरीजों का रजिस्ट्रेशन ठप
भागलपुर, जुलाई 6 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मायागंज अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टर से चेकअप कराने से पहले सभी मरीज व उनके परिजन पर्ची कटाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर की लंबी कतार में खड़े हो गए। 9 बजे से सर्वर डाउन रहने के कारण पर्ची काटने में विलंब हो गया। इससे मरीजों में नाराजगी बढ़ गई। मरीजों को ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन पर्ची काटकर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.