भागलपुर : समर कैंप में मंजूषा कला की बारीकियों को सीख रहे बच्चे
भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... अंग संस्कृति भवन परिसर में मंजूषा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में छोटे बच्चों को मंजूषा कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित द्वारा संचालित कैंप में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियों को बताया जा रहा है। बच्चों को लाल, पीला व हरा रंग के मेलजोल से बिहुला विषहरी की गाथा, पर्यावरण, पौराणिक गाथा से जुड़ी कहानियों पर आधारित चित्र तैयार कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षण ले रहे अंशु श्री ने बताया कि गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग कर रहे हैं। छह जून तक कैंप का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.