भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर : संपत्तिमूलक कांड के आरोपियों की जमानत रद्द करने का प्रस्ताव भागलपुर। संपत्तिमूलक घटनाओं को बार-बार अंजाम देने वाले आरोपियों की जमानत को रद्द करने को लेकर पुलिस प्रस्ताव देगी। एसएसपी प्रमोद कुमार ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और थानेदार को इसको लेकर निर्देश दिया है। वैसे आरोपियों की लिस्ट बनाने को कहा गया है जो ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। लूट, गृहभेदन, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान इस बिंदु को गंभीरता से लेने को कहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...