भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। श्रावणी मेले में रेलवे ने उत्तर बिहार के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन दी है। ट्रेन सरायगढ़ से खुलकर सुपौल, सहरसा, खगड़िया होते हुए आएगी। इसके बाद सुल्तानगंज, भागलपुर व बांका होते हुए देवघर जाएगी। श्रावणी मेले में इस ट्रेन की डिमांड ज्यादा रहने के कारण रेलवे ने फिर से इस ट्रेन के संचालन को बढ़ाया है। पिछले श्रावणी मेले में भी रेलवे ने श्रद्धालुओं को राहत दी थी। ट्रेन मेमू रैक की होगी। विक्रमशिला पुल टूटने के बाद भी रेलवे ने इस ट्रेन को चलाया था। इसी के फेरे को आगे बढ़ाया गया है। यह भी पढ़ें- गोमो होकर रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन, धनबाद की अनदेखी सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से 31 अगस्त तक रोजाना चलेगी। यह भी पढ़ें- विश्व श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागल...