भागलपुर, नवम्बर 10 -- भागलपुर । रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह नौ बजे के बाद शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से हवा में धुंआ व धूलकण की मात्रा बढ़ी। हालांकि हवा चलने से धरती की सतह के पास सूक्ष्म कणों की मात्रा धीरे-धीरे कम हो गई। दोपहर 12 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 92 रहा। शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति मध्यम रही। हालांकि तड़के सुबह धुंध व हवा की गति कम रहने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...