भागलपुर, जुलाई 6 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : भागलपुर। आर्थिक अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की टीम सक्रिय है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न थानों की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और एटीएम की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया और वहां ड्यूटी पर तैनात निजी गार्ड को लेकर भी जानकारी ली गई। बिना गार्ड वाले एटीएम में भी लगे सीसीटीवी का जायजा लिया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस की टीम सुरक्षा का जायजा लेने के लिए लगातार निकल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...