भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक लोड कम करने की कवायद शुरू हो गई है। भारी गाड़ियों के आवागमन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सेतु पर आने से पहले दोनों छोड़ पर बैरियर की ऊंचाई कम कर दिया है। पहले 12 फीट पर बैरियर फिक्स किया गया था। अब इसे घटाकर 8 फीट कर दिया गया है। बैरियर इतना नीचे कर दिया गया है कि छोटी गाड़ियों की छत पर रखे सामानों को भी निकालना पड़ेगा। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि बेली ब्रिज की सुरक्षा को लेकर पहुंच पथ पर लगे बैरियर की ऊंचाई को कम किया गया है। अब अधिक ऊंचाई के वाहन सेतु होकर आवाजाही नहीं कर पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...