भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन घरों और मंदिरों में मां स्कंद माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कालीबाड़ी और कालीबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार की रात्रि में वेदी पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं चार दिवसीय चैती छठ महापर्व को लेकर सोमवार को खरना का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...