भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि... भागलपुर शहर समेत जिले भर में वट सावित्री का आयोजन धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर वटवृक्ष का पूजन किया। पेड़ पर कच्चे धागे को बांधकर जीवन की खुशियाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने आम, लीची, खीरा व पकवान का भोग लगाया। बांस से तैयार रंग बिरंगे पंखे व डलिया के साथ आई महिलाओं ने पूजा के बाद जल ग्रहण किया। इधर, शनिवार को शहर में जगह-जगह शनि जयंती का भी आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: वट सावित्री व्रत आज यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा की धूम, महिलाओं ने पूजा अर्चना कर की पति की लंबी उम्र की कामना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...