भागलपुर : लोक उत्सव का रंगारंग आगाज आज
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ताल नृत्य संस्थान के सौजन्य से रविवार को कलाकेंद्र परिसर में लोक उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन हो रहा है। संस्थान की निदेशक श्वेता भारती ने कहा कि लोक उत्सव में अंग जनपद की प्राचीन लोक संस्कृति को जीवंत किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागी कलाकारों द्वारा झिझिया, गोदना, सोहर, विदेशिया, धन कटनी, विरहा, नृत्य, कजरी, झूमर, बारहमासा, धन रोपनी, मंदार मंथन नृत्य, मल्हा नृत्य, कागा संवाद, विवाह विधान गीत आधारित मनमोहक नृत्यों की पेशकश होगी। इसके अलावा जट जटिन, सामा चकेबा, डोमकच, बाला बिहुला जैसे लोक गाथाओं पर आधारित लोक नृत्य होंगे। यह भी पढ़ें- कलाकेंद्र परिसर में लोक उत्सव का आयोजन आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.