भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : जिले के थानों में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के लिए रोल कॉल का आयोजन कर उन्हें संवेदनशील बनाया जा रहा। इसके तहत रोजाना सुबह थाने में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को यूनिफॉर्म में तैयार रहना होता है। दिनभर के कार्य को लेकर उसी दौरान रूपरेखा तैयार होती है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। रात्रि के शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी के कार्य और उनके अनुभव को भी साझा किया जा रहा। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर इसका आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह भी इसका आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...