भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। परिवहन विभाग का मौखिक निर्देश लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। राजमार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। जिले के परिवहन कार्यालय में लिखित निर्देश नहीं आने पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। राज्य के 3,617 किमी स्टेट हाइवे और 6,389 किमी नेशनल हाइवे पर ई-रिक्शा का परिचालन बंद कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने ये रोक राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए लगाई है। जिले में रजिस्टर्ड करीब आधे से ज्यादा ई-रिक्शा की फिटनेस फेल है। विक्रमशिला सेतु और लोहिया पुल से बाईपास रोड पर अब भी ई-रिक्शा चल रही है। सड़कों पर धड़ल्ले से ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...