भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर। शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ेगी। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानेदार को रोजाना रोको-टोको अभियान चलाने को कहा है। इस अभियान के दौरान संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ करने का निर्देश है। इसके साथ ही विभिन्न चौक चौराहों और सड़कों पर वाहन चेकिंग में भी सख्ती होगी। हथियार और नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी पर नियंत्रण को लेकर वाहनों की जांच करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...