भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... 32 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस - 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार, एससीईआरटी पटना, बीसीएसटी बिहार एवं साइंस फार सोसायटी भागलपुर ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष का मुख्य विषय- निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इसके तहत जिला स्तरीय शिक्षक दिशा निर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर में आयोजित हुई। जिले के समस्त सरकारी, निजी एवं वित्त रहित विद्यालय के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विज्ञान अथवा विज्ञान प्रोजेक्ट में रूचि रखने वाले शिक्षक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- समस्या समाधान के लिए प्रोजेक्ट के बारे में दी जानकारी बैठक की अध्यक्षता साइंस फॉर सोसायटी के जिला समन्य...