भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई में रविवार को सुस्ती के बाद सोमवार को चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सख्ती शुरू हो गई है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया वाहनों का चालान काटने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। सोमवार को कितने वाहनों का चालान कटा इसकी जानकारी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पता चल सकेगा। नई व्यवस्था को सुदृढ़ता से लागू करने के लिए रविवार को पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से सख्ती होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.