भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर से के के गौरव की रिपोर्ट- जगदीशपुर बाईपास स्थित रिक्शाडीह बस स्टैंड के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने विकास कार्यों का लेआउट तैयार कर लिया है और अब जमीन के नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन पथ निर्माण विभाग की है या नेशनल हाईवे एनएच की, इसकी जांच की जा रही है। एनओसी मिलते ही यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि डीडीसी के नेतृत्व में इसका लेआउट भी तैयार हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...