भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में सोमवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक का मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं अधिकांश समय तेज धूप खिली रही। इससे तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में 10 से 12 सितंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान लगाया है। इधर, जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा का जलस्तर 34.48 मीटर तक पहुंच गया है, जो इतिहास के उच्चतम स्तर 34.86 मीटर तक पहुंचने के करीब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...