भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी काली घाट में शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे नहाने के दौरान युवक डूब गया। मृतक सोनू कुमार मुसहरी काली घाट का ही रहने वाला है। युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उसकी खोज में लग गई। लगभग पौने बारह बजे युवक के शव को बरामद कर लिया गया। इस दौरान युवक के परिजन घाट पर ही मौजूद थे। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर गुरुवार को नाव से कूदे शख्स का पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह बरारी से महादेवपुर जा रही नाव पर बैठा व्यक्ति नदी में कूद गया था। यह भी पढ़ें- नहर में डूबे युवक की 36 घंटे बाद भी तलाश अधूरी, जिंदा होने की उम्मीद टूटी उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है पर उसका पता नहीं चल सका है। डीप डाइवर को उसकी खोज में लगाय...