भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त आयोजन में हो रहे तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सैंडिस कंपाउंड के मुक्ताकाश मंच पर शाम 4 बजे से आयोजन होगा। इसमें भागलपुर से प्रेमचंद पाण्डेय, सुल्तानगंज से सुधीर कुमार 'प्रोग्रामर', गोड्डा झारखंड की स्मिता क्षिप्रा, मुंगेर के मंजीत सिंह 'किनवार' और खगड़िया से विकास 'सोलंकी' काव्य पाठ करेंगे। यह जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...