भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। समृद्धि यात्रा को लेकर जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी दो मार्च को जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की संभावना को देखते हुए बैजानी पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैजानी, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्च विद्यालय परिसर तथा उच्च विद्यालय के समीप के तालाब पर कार्य प्रारंभ किया गया है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तैयारी को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...