भागलपुर : बेस्ट एप से 2020 सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग शुरू
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज से सभी सरकारी विद्यालयों की डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू हो गई। बेस्ट प्लस मोबाइल एप की मदद से जिले के 2020 सरकारी विद्यालय का निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। डीईओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्कूल खुलने और बंद होने के समय समेत आधारभूत सुविधाओं की जांच शुरू हुई है। यह भी पढ़ें- बेस्ट एप के माध्यम से स्कूलों की मॉनिटरिंग आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.