भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : बरारी इलाके में बी फार्मा के छात्र अंकित के आत्महत्या मामले में उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ हो सकती है। रविवार को छात्र का शव फंदे से लटका मिला था। मृतक के परिजन ने बताया था कि अंकित का एक युवती से प्रेम संबंध था। लड़की और उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। लड़की की मां ने अंकित को बेरोजगार कह बेटी की शादी उससे करने से मना कर दिया था। पुलिस ने मृतक छात्र का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...