भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : कहलगांव के बरैनी गांव में पोखर पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे विवाद की जांच रिपोर्ट जल्द मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी विवेक कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह आदि ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर विवाद के कारणों को जाना। बीते दिवस प्रशासन बनाम ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष की लिखित शिकायत विधायक मुरारी पासवान तथा शुभानंद मुकेश ने मुख्यमंत्री के समक्ष की थी। शिकायत में मुखिया पति रवि पासवान के पक्ष में प्रशासन द्वारा जनभावनाओं का दमन करने तथा अत्याचारपूर्ण कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- बरैनी तालाब विवाद की उच्चस्तरीय जांच, हुई गहन पूछताछ शिकायत के आलोक में मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिका...