भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के कारण तीन मई की आधी रात से आवागमन बाधित है। इससे भागलपुर और कोसी, सीमांचल, नेपाल, नॉर्थ इस्ट के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। शुक्रवार को भी भागलपुर के बरारी पुलघाट और नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट के बीच नावों व जहाज की आवाजाही जारी रही। दोपहर तक हजारों लोगों ने गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लिया। इधर, बरारी पुलघाट के किनारे तक पहुंचने के लिए लोगों को जाम से समस्या हो रही है। पुल घाट के संकरे मुहाने पर ई रिक्शा और ऑटो का जमावड़ा लगा रहा। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु के डिजाइन में खामी, एक्पर्ट ने बताया- क्यों गिरा पुल का स्लैब; UPBCL की लापरवाही उजागर यह भी पढ़ें- ओवरलोड नाव से सफर में आपाधापी, धूप में घाटों पर नौका का इंतजार यह भी पढ़ें- भागलप...