भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी बस स्टैंड में सोमवार को अगलगी की अजीबोगरीब घटना हुई। दोपहर लगभग 2:00 बजे स्टैंड में खड़ी बस में आग लगी और देखते ही देखते जलकर राख हो गई। स्टैंड में मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदर के बिजली के तार पर कूदने से पहले बोर्ड में आग लगी और वहीं से चिंगारी निकलकर बस तक पहुंची। बस स्टैंड के स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। पास में ही मौजूद फायर ब्रिगेड के एक बड़े और एक छोटे वाहन को आग पर काबू करने के लिए लगा दिया गया। भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि बंदर के बिजली के तार पर कूदने से घटना हुई। जिस बस में आग लगी वह बांका से भागलपुर के बीच चलती है और घटना से कुछ ही देर पहले यात्रियों को उतारने के बाद बस वहां पर खड़ी की...