भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजन हो रहा है। मॉर्निंग शिफ्ट में चल रहे स्कूलों में टिफिन के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भागीदारी के लिए आमंत्रित अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं संगोष्ठी का विषय है- मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण। गोष्ठी में ग्रीष्मावकाश के दौरान दिए गए होमवर्क को पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए बच्चों को घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण रखने की अपील अभिभावकों से की गई। गोष्ठी में 20 जून तक गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- भागलपुर : प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी जारी यह भी पढ़ें- भागलपुर : अभिभावकों को पीटीएम में भागीदारी के लिए आ...