भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर। जिले भर में चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान के दौरान कई जगहों से नशीले पदार्थ के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बरारी में विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किय गया और उनकी कार भी जब्त की गई। सबौर इलाके में भी देशी और विदेशी शराब के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। अन्य थाना क्षेत्रों से भी पुलिस ने ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थ के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...