भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर । डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने एवं यात्रियों की सुविधा में वृद्धि के निरंतर प्रयासों के तहत, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा को पुनसिया हाल्ट पर एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) सेवा प्रारंभ की गई है। इस उपलब्धि के साथ पुनसिया हाल्ट मंडल का पांचवां हाल्ट स्टेशन बन गया है, जहां यह आधुनिक टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...