भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। एसटी विभाग की टीम ने ट्रेन से भागलपुर पहुंची बिना जीएसटी बिल के सामानों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह सामान कोलकाता सहित कई अन्य जगहों से भागलपुर पहुंची थी। जिन्हें रेलवे पार्सल रूम में रखा गया था। यहीं से संबंधित व्यापारी अपने सामानों को लेने पहुंचने वाले थे। पर इससे पहले ही जीएसटी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल रूम में धावा बोला। जहां से कुल 73 नग सामानों को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...