भागलपुर, मई 2 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट भागलपुर शहर में आज से मैट्रिक व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की शुरुआत पांच-पांच केंद्रों पर हुई। पहली पाली 9:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली दो बजे से हो रही है। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं और ओएमआर शीट की आपूर्ति की गई। मुख्य वार्षिक परीक्षा में पास नहीं हो पाए छात्र हों रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...