भागलपुर, सितम्बर 16 -- लाइव के लिए भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को घटित पप्पू तांती हत्याकांड में वार्ड संख्या 51 की पार्षद दीपिका कुमारी और उसके पति शशि मोदी के जेल जाने के बाद एक और आरोपी शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी की पुलिस तलाश कर रही है। हत्याकांड में पहले दीपिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मंगलवार को शशि मोदी ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। शशि मोदी को सहयोग करने के आरोप में तीन अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- पप्पू तांती हत्याकांड: पत्नी की गिरफ्तारी से दबाव में आए शशि मोदी ने किया सरेंडर, जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...