भागलपुर : नीट पीजी में जेएलएनएमसीएच की मधु को मिली सफलता
भागलपुर, सितम्बर 27 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... स्नातकोत्तर स्तरीय पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आयोजन नीट पीजी 2026 की परीक्षा में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कई पूर्व छात्र सफल हुए हैं। इस परीक्षा में स्नातक स्तरीय एमबीबीएस कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भाग लेते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अबतक एक दर्जन से अधिक छात्रों के सफल होने की सूचना मिल रही है। नीट पीजी में सफल छात्र एमडी या एमएस कोर्स करेंगे। भागलपुर में विभिन्न विषयों के 77 सीट हैं। इधर, जेएलएनएमसी भागलपुर से 2019 बैच की एमबीबीएस छात्रा मधु साह ने बताया कि उनका ऑल इंडिया रैंक 1452 है। वह अररिया जिला के जोगबनी की रहने वाली हैं। देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज के पीजी कोर्स में वह ऑब्स एंड गायनी विषय में नामांकन लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.