भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर। नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध पुलिस के विशेष अभियान में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तिलकामांझी, जोगसर, बरारी, तातारपुर, इशाकचक, मोजाहिदपुर और बबरगंज इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रमोद कुमार ने एएलटीएफ और लोकल थाने की पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नशीले पदार्थ को लेकर चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट पर नियमित रूप से छापेमारी का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...