भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : नगर निगम परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में भारत की जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम के तहसीलदारों और अन्य कर्मियों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को जनगणना से संबंधित ''विशेष किट'' मुहैया कराई गई है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कर्मियों को मॉडल सामग्रियों के माध्यम से किट के सही उपयोग और डेटा संग्रह की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जनगणना कार्य की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि प्रगणक क्षेत्र में बिना किसी त्रुटि के कार्य संपन्न कर सकें। यह भी पढ़ें- दिघलबैंक में जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण संपन्न, 2 मई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.