भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में अबतक धान के बिचड़े की रोपनी का लक्ष्य 92 फीसदी पूरा हो गया है। कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 2026 में 56 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य तय किया है। 15 अगस्त तक शत प्रतिशत रोपनी पूरी जाती है, लेकिन इस वर्ष बारिश कम होने से लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं खेतों में कम पानी की समस्या से किसान परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...