भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर यानी 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार से चयनित छात्रों के नामांकन में तेजी आई है। शहर के इंटर स्कूलों व कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्र अपने अभिभावकों के साथ पहुंच रहे हैं। परीक्षा समिति ने संस्थान के प्रधानाध्यापक व जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये तृतीय चयन सूची के आधार पर दाखिला लिया जाए। नामांकन प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। इसके बाद शेष बचे सीटों पर स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी पढ़ें- इंटर नामांकन को लेकर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 18 जून तक नामांकन जिले में करीब 300 इंटर कॉलेजों व स्कूलों में करीब 62 हजार सीट हैं। वहीं दो मेरिट लिस्ट के आधा...