भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बरारी में पूर्वी भारत स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक ऑर्थोपेडिक सम्मेलन 'मिडकॉन 2026 का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन में भागलपुर सहित बिहार, झारखंड और देश के विभिन्न राज्यों से करीब 250 हड्डी रोग विशेषज्ञों एवं मेडिकल छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले फ्रैक्चर, ट्रॉमा प्रबंधन और उनके आधुनिक उपचार तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही स्पाइनल सर्जरी, बाल अस्थि शल्य चिकित्सा, आर्थ्रोस्कोपी, घुटना एवं हिप प्रत्यारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। यह भी पढ़ें- भागलपुर में भी हड्डी मरीजों के लिए रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी : डॉ. अ...