भागलपुर : दो केंद्रों पर होगी सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट ... केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। भागलपुर में आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने अंक में सुधार का मौका मिलेगा। कम से कम एक और अधिकतम तीन विषय की परीक्षा देंगे। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। नई शिक्षा नीति के तहत यह व्यवस्था सीबीएसई के माध्यम से लागू की गई है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं के दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं 15 मई से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.