भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर। बिजली आपूर्ति लाइन में मेंटनेंस के कारण गुरुवार की सुबह पांच बजे से 11 बजे तक विक्रमशिला और मिरजानहाट फीडर को बंद रखा गया। इस कारण दक्षिणी क्षेत्र के कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रही। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) से जारी सूचना के मुताबिक मेंटनेंस के दौरान तार को बदलने के लिए बिजली काटी गई थी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- दक्षिणी क्षेत्र में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- भागलपुर : दक्षिणी क्षेत्र में बिजली बाधित, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...